फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   76 mm rain in 24 hours in Bareilly temperature dropped five degrees Celsius

Bareilly Weather: 24 घंटे में 90 मिमी बारिश, पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का, आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी

Fri, 13 Sep 2024 07:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Sep 2024 07:34 AM IST
सार

गुरुवार को सुबह से शाम तक घने बादल मंडराते रहे। भोर से ही रिमझिम जारी रहने के साथ दिन में तीन बार करीब आधे-आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
76 mm rain in 24 hours in Bareilly temperature dropped five degrees Celsius
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार शाम से शुरू तेज हवा संग झमाझम बारिश का दौर गुरुवार को दिनभर जारी रहा। 24 घंटे में 90 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक आंधी के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसको देखते हुए जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों व सभी बोर्ड के विद्यालयों का 13 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से शाम तक घने बादल मंडराते रहे। भोर से ही रिमझिम जारी रहने के साथ दिन में तीन बार करीब आधे-आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई। जो जहां था वहीं, बारिश से खुद को बचाने का असफल प्रयास करता रहा। शाम साढ़े पांच बजे मौसम विभाग के अपडेट रिकॉर्ड के अनुसार 76 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

शाम सात बजे के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बीते 24 घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अधिकतम पारा पांच डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री, न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार दो दिन और जिले में ऑरेंज अलर्ट की स्थिति बनी रहेगी। इससे करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने का अनुमान है।

फसल बर्बाद हुई तो टोल फ्री नंबर पर दें सूचना 
झोंकेदार हवा के साथ हो रही भारी बारिश से धान, बाजरा, उड़द, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अधिकारियों ने खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने बीमित किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 समेत अन्य किसानों को भी तहसीलवार कार्मिकों को सूचना देने का सुझाव दिया है, ताकि नुकसान का आकलन हो सके। तहसील बरेली में 8273649092, आंवला में 9720745577, बहेड़ी में 8868847161, नवाबगंज में 7983288790, फरीदपुर में 9758105952, मीरगंज में 8279340114 मोबाइल नंबर समेत जिलास्तर पर मोबाइल नंबर 6201930571 पर सूचना देने की अपील की है। शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed