फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   74 malaria and three dengue patients found in Bareilly

बरेली में मलेरिया का प्रकोप: एक दिन में 74 मरीज मिले... अब तक 1402; तीन लोगों को डेंगू

Sun, 27 Aug 2023 05:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Aug 2023 05:57 AM IST
सार

बरेली में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को मलेरिया के 74 मरीज मिले, जबकि तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस साल जिले में अब तक मलेरिया के 1402 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
74 malaria and three dengue patients found in Bareilly
जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के दावों के बीच बरेली जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में हुई जांच में बुखार के 74 मरीज मलेरिया की चपेट में मिले हैं। एक दिन में मिले मरीजों में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। शहर के तीन लोग डेंगू की भी चपेट में हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मीरगंज में 26, शेरगढ़ में 24, फतेहगंज में 16, भमोरा में पांच, मझगवां में तीन लोग मलेरिया पीड़ित मिले। जिले में इस वर्ष मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या 1402 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंस्पा सेंटर के मैनेजर का अपहरण: एंटी करप्शन टीम बता मारा छापा, सच्चाई निकली कुछ और...; तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम की जांच में मीरगंज के लबारी में 22, शेरगढ़ के सुल्तानपुर में 27, कपूरपुर में 27 बुखार के मरीजों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। शहर के रहने वाले तीन मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की तादाद 35 पहुंच गई है।

सिधौली पहुंचे सीएमओ और मलेरिया अधिकारी

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह और जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने शनिवार को मलेरिया प्रभावित मीरगंज के गांव सिधौली में नियंत्रण की गतिविधियों का जायजा लिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ रेनू भारती बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच कर रही थीं। लॉजिस्टिक और औषधियों का रिकॉर्ड दुरुस्त मिला। फिर चल रहे एक्टिव केस सर्विलांस की रिपोर्ट देखी। किसी तरह की अनदेखी पर कार्रवाई की हिदायत दी। 

सीएमओ ने मलेरिया रोकथाम के लिए चल रही गतिविधि में बेहतर कार्य कर रही संगिनी और आशा कार्यकर्ता संगिनी माया देवी, आशा कुमकुम, इन्द्रावती, दौपती, ममता को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed