फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72.48 crore proposal for drains, DPR will be sent to the government

Bareilly News: नालों के लिए 72.48 करोड़ का प्रस्ताव, शासन को भेजी जाएगी डीपीआर

Tue, 21 Jan 2025 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
72.48 crore proposal for drains, DPR will be sent to the government
बरेली। जल निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों को जलभराव से मुक्ति देने के लिए 72.48 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव तैयार किए हैं। नगर विकास के प्रमुख सचिव ने बैठक कर डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जल निगम की निर्माण शाखा ने नगर निगम के अभियंताओं के संग सर्वेक्षण कर नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। प्रमुख सचिव ने प्रस्ताव के आधार पर कहा कि जल्दी से जल्दी डीपीआर तैयार करें। जल निगम की निर्माण शाखा के परियोजना निदेशक रघुवंशराम के मुताबिक अर्बन फ्लड एवं जल नियंत्रण एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना में 12 नालों का प्रस्ताव था। इसमें कुर्मांचल नगर से पीलीभीत बाइपास तक बनने वाले एक नाले का निर्माण नगर निगम निधि से हो रहा है, इस वजह से साढ़े तीन किमी का हिस्सा हटाया गया है। उसे हटाकर कुर्मांचल नगर के एक नाले को नगर निगम निधि से बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसलिए इसे प्रस्ताव से हटाकर डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन




इन नालों के प्रस्ताव पर बन रही डीपीआर

इंटरनल होंडा के सामने से जौहरपुर श्मशान भूमि के पास तक 1750 मीटर, फीनिक्स माॅल के सामने पीलीभीत बाइपास रोड 1050 मीटर, नगरिया परीक्षित से कांशीराम आवास योजना की काॅलोनी तक 975 मीटर, कुर्मांचल नगर से एयरफोर्स स्टेशन के मेनगेट तक 825 मीटर का नाला शामिल हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed