{"_id":"5cd4861bbdec22074363832b","slug":"71557431835-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके सपरा ने किया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके सपरा ने किया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश एनसीसी के अपर महानिदेशक (वीएसएम) मेजर जनरल एके सपरा ने गुरुवार को यहां एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचने पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज सेठ ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने बरेली में एनसीसी के संचालन में अब तक हुई सभी गतिविधियों की जानकारी ली। भविष्य में होने वाले कैंप तथा कार्यवाहियोें के लिए भी आदेश दिए। 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी में आयोजित होने वाले वार्षिक शिविरों के लिए स्थापित कैंप मॉडल और एनसीसी आफीसर्स मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्यक्षमता, समय प्रतिबद्धता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समाज के प्रति सहयोग की भावना और देश प्रेम को विकसित किए जाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाने चाहिए। इस मौके पर कार्यवाहक समादेशाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो