फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिन में लू.. रात को गर्मी करेगी तंग

दिन में लू.. रात को गर्मी करेगी तंग

Mon, 06 May 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिन में लू.. रात को गर्मी करेगी तंग
बरेली। अगले पांच-छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस हफ्ते दिन में चटक धूप खिलने के साथ लू चलेगी तो न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातों में भी गर्मी खूब सताएगी। इस दौरान अधिकतम पारा एक बार फिर 43.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आंधी-बारिश होने के भी आसार नहीं हैं। हालांकि चक्रवाती तूफान फैनी का कुछ असर अब भी बाकी है। इस वजह से तापमान अभी हफ्ता भर पहले के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिगी सेल्सियस अधिक था। सुबह 5.29 बजे सूर्योदय होते ही हल्की हवा चली और फिर रोजाना की तरह चटक धूप खिली। दिन में भी धूप की तीव्रता चरम पर थी। शाम को सूर्यास्त 6.49 बजे हुआ। रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान कम होने की वजह से गर्मी उमस में तब्दील नहीं हो रही। मगर, यह स्थिति अब ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी क्योंकि अगले चार या पांच दिन में न्यूनतम तापमान भी 25.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब कम से कम 10 मई तक आसमान पूरी तरह साफ है। आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर-पूरब दिशा से कभी-कभी हल्की हवा चल सकती है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा। 11 मई को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed