फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी बिल बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

फर्जी बिल बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बिल बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
बरेली। गेहूं खरीद का फर्जी बिल बनाने के आरोपी ठेकेदार की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता ने दिया। घटना की रिपोर्ट थाना भमौरा क्षेत्र निवासी वादी हरवंश सिंह चौहान ने 28 सितंबर, 2017 को लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा था कि उन्होंने 214 क्विंटल गेहूं भमौरा के ठेकेदार अमित और उसके साथी मुनीश पाठक को 9 मई, 2017 को नितोई सेंटर पर बेचा था। इन लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि उनका भुगतान यूपी एग्रो या एफसीआई से जल्द करा दिया जाएगा। वादी ने झांसे में आकर अपने मोहल्ले के राधेश्याम और रतीपाल का 102 व 103 क्विंटल गेहूं भी दिला दिया। आरोपियों ने भुगतान कराने में आनाकानी की। ज्यादा दबाव बनाने पर इन लोगों ने बिल बनाकर दे दिए। बाद में पता चला कि बिल फर्जी हैं। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सचिन जायसवाल ने जमानत अर्जी का विरोध किया। अदालत ने अभियुक्त मुनीश पाठक की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed