फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महीने में 12 लाख कमाई, यात्री सुविधाओं का फिर भी टोटा

कमाई 12 लाख मगर यात्री सुविधाओं को ठेंगा

Sun, 17 Feb 2019 07:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
महीने में 12 लाख कमाई, यात्री सुविधाओं का फिर भी टोटा
तिलहर। हर महीने रेलवे को 12 लाख रुपये का राजस्व देने वाले तिलहर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। ट्रेनों के ठहराव के नाम पर भी यहां सिर्फ सात ट्रेनें ही रुकती हैं। प्लेटफॉर्म की स्थिति भी अच्छी नहीं है। तो रात में प्रकाश व्यवस्था को कोई इंतजाम नहीं है। जबकि राजस्व को देखते हुए ये सारी सुविधाएं होनी चाहिए थीं। वहीं समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोग काफी समय से त्रिवेणी समेत लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। मगर यह मांग अब तक पूरी नहीं हुई। सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज को भी कई बार ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर जिले का तिलहर रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के साथ यहां व्यापारिक गतिविधियां भी काफी हैं। रेलवे ने सहारनपुर पैसेंजर, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, दिल्ली-सीतापुर पैसेंजर का संचालन करीब डेढ़ साल पहले बंद कर दिया था। इन ट्रेनों का यहां ठहराव होने से लोगों को काफी सुविधा होती थी। वर्तमान में यहां जम्मूतवी, हावड़-अमृतसर, दून एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, मुगलसराय एक्सप्रेस और बीआर पैसेंजर का ठहराव होता है। क्षेत्र के लोग गुवाहाटी, जनता, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने भी ट्रेनों के ठहराव का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्री सुविधाओं पर गौर करें तो पानी-बिजली की भी यहां काफी समस्या है। रात में प्लेटफार्म पर अंधेरा रहता है। प्लेटफार्म नंबर दो की स्थिति काफी खराब है। यात्रियों के बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की दशा भी खराब है। टीनशेड टूटा होने से बारिश के मौसम में दिक्कत होती है। सुरक्षा के नाम पर भी यहां जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन


फुटओवर ब्रिज के विस्तारीकरण की मांग
रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के विस्तारीकरण की मांग भी पूरी नहीं हो सकी है। दरअसल, नगर की आबादी रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में है, जबकि प्लेटफार्म पूर्वी दिशा में है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए रेलवे ट्रैक से गुजर कर नगर में प्रवेश करना होता है। नगरवासी पुल नंबर एक से नंबर दो प्लेटफार्म को जोड़ने वाले इस पुल के विस्तारीकरण की मांग लगातार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर काफी समस्याएं हैं। जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। ट्रेनों के स्टॉपेज समेत लोगों की जो भी शिकायतें आती हैं उनको कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाता है।- पारसनाथ, एसएम-तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed