{"_id":"5c44d53bbdec227364369b29","slug":"71548014907-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथ नगरी एयर टर्मिनलः मार्च में उड़ान शुरू करने में बजट की कमी बन रही अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथ नगरी एयर टर्मिनलः मार्च में उड़ान शुरू करने में बजट की कमी बन रही अड़ंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नाथ नगरी एयर टर्मिनल को बजट न मिलने से मार्च में शुरू करने की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस वजह से वहां बिजली, पानी, सड़क, दूरसंचार सुविधाएं दुरुस्त करने के अति महत्वपूर्ण काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इन कामों के लिए धनराशि आवंटित कराने के लिए प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी/ एसएलएओ लखनऊ रवाना हो गए हैं। सोमवार को वह विशेष सचिव नागरिक उड्डयन से वार्ता करेंगे।
हवाई अड्डे पर मार्च से उड़ान शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित करके काम कराए जा रहे हैं। मगर एयरपोर्ट पर अब तक बिजली, पानी सप्लाई, रोड बनाने समेत कई जरूरी काम अधर में लटके हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को पहली किस्त के तौर पर करीब 2.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। इसके चलते इन कामों को शुरू कराने में हो रही देरी के चलते इस प्रोजेक्ट के नोडल विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी रविवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं। सोमवार को वह नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार से मिलकर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव गए काफी समय बीत गया है लेकिन बजट न मिलने से काम नहीं शुरू हो पा रहा है। विशेष सचिव से मिलकर इसी महीने बजट आवंटन का प्रयास करेंगेे।