{"_id":"5c27d79ebdec2257245ffda0","slug":"71546114974-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश में हर साल नौ लाख लोग मरते हैं तंबाकू से’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश में हर साल नौ लाख लोग मरते हैं तंबाकू से’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटापा अधिनियम 2003 के एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय के हार्ट वार्ड सभागार में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. विनीत शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि हर साल नौ लाख भारतीय तंबाकू सेवन से मरते है। यह आंकड़ा टीबी, एड्स और मलेरिया से होने वाली मौतों से ज्यादा है। तंबाकू के सेवन से न केवल कैंसर होता है, बल्कि दिल की बीमारी, मधुमेह, दृष्टि हीनता, फेफ ड़े के रोग और सांस संबंधी रोग होते है। प्रशिक्षण में सुरजीत सिंह द्वारा अधिनियम पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएस आनंद, सह नोडल अधिकारी विनय सिंटोरिया, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सहित समस्त स्टाफ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन