{"_id":"5be88e01bdec226eee1b7f5f","slug":"71541967361-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की पुत्रवधू ने पूछा, मंत्री जी! कब तक बनेगा बरेली-सीतापुर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की पुत्रवधू ने पूछा, मंत्री जी! कब तक बनेगा बरेली-सीतापुर हाईवे
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को अपने बरेली दौरे में मीडिया से तो रूबरू नहीं हुए, लेकिन जब शहर विधायक डॉ. अरुण के घर पहुंचे तो उनकी पुत्रवधू प्रिया ने उनके सामने अचानक ऐसा सवाल दाग दिया कि वह कुछ पल के लिए अचकचा कर रह गए। दरअसल जिस वक्त सुरेश खन्ना चाय-नाश्ते के साथ गपशप में मशगूल थे, उसी दौरान अचानक प्रिया ने उनसे पूछ लिया- मंत्री जी, बरेली-सीतापुर हाईवे कब तक पूरा हो पाएगा। अचकचाए मंत्री कुछ देर तो इस सवाल पर हैरत में रहे, फिर जवाब दिया- पुरानी कंपनियां डिफाल्टर निकलने से निर्माण रुक गया है। इन कंपनियों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं। अब काम तेजी से होगा।
दरअसल, बरेली में स्वच्छता सर्वे रैली का शुभारंभ करने आए मंत्री सुरेश खन्ना खुद भी शाहजहांपुर से सड़क मार्ग से यहां पहुंचे थे। सड़क के गड्ढों ने उन्हें भी परेशान किया। ऐसे में ही शहर विधायक की पुत्रवधू डॉ. प्रिया ने उनसे बरेली-सीतापुर हाईवे की दुर्दशा पर सवाल पूछ लिया। मंत्री का जवाब मिलने के बाद प्रिया ने यह सवाल पूछने की वजह भी साफ की। मंत्री को बताया कि उनका मायका शाहजहांपुर में है और वह जब भी वहां आती-जाती हैं, टूटे-फूटे हाईवे की वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। चूंकि वह भी सड़क से ही शाहजहांपुर से आए हैं तो यह अहसास उन्हें भी जरूर हुआ होगा कि इस हाईवे पर गुजरने वालों को किस कदर दिक्कतें होती हैं। विधायक के घर में उनकी बहू से ऐसे सवाल की मंत्री को शायद उम्मीद नहीं थी। फिर भी उन्होंने जवाब दिया कि डिफाल्टर कंपनियों पर कार्रवाई चल रही है। अब हाईवे को पूरा कराने का काम तेजी से कराया जाएगा। इस दौरान मेयर उमेश गौतम, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, उनके भाई अनिल सक्सेना, प्रदीप पुष्कर आदि मौजूद रहे।
रात भर भरे गए गड्ढे, सफाई भी की
नगर विधायक के बाद नगर विकास मंत्री उपसभापति अतुल कपूर के घर पहुंचे। सुरेश खन्ना के अतुल के घर पहुंचने का कार्यक्रम शनिवार देर रात फाइनल हुआ। इसके बाद नगर निगम की टीमें रात भर जनकपुरी में अतुल कपूर के घर के आसपास सड़काें पर पैचवर्क और साफ-सफाई करती रहीं। इस दौरान मंत्री ने अतुल कपूर को मेहनत से काम करने की सीख दी।