फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुराने सपाइयों के लिए दिया शिवपाल ने मोर्चा, नए भी आ जाएं

पुराने सपाइयों के लिए दिया शिवपाल ने मोर्चा, नए भी आ जाएं

Thu, 18 Oct 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 18 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुराने सपाइयों के लिए दिया शिवपाल ने मोर्चा, नए भी आ जाएं
 समाजवादी संयुक्त मोर्चा नेता वीरपाल सिंह यादव ने सपाइयों को फिर बोलने के लिए उकसाया। कहा, पुराने सपाई अब तक उपेक्षित चल रहे थे, उनके लिए शिवपाल सिंह यादव ने मोर्चा के रूप में नया मंच उपलब्ध कराया है। पुराने और नए समाजवादी इसमें आकर संघर्ष करें। वीरपाल ने कहा कि सपा न तो अब बोलेगी, न ही अपने किसी नेता को बोलने देगी, क्योंकि बोलने से उनकी पोल खुलेगी। अब केवल मोर्चा बोलेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड स्थित एक शादी हाल में हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सपा पर अपरोक्ष तरीके से फिर निशाना साधा। कहा, देश में जो लोग सेकुलरिज्म का झंडा लेकर चल रहे हैं, उनको आरएसएस ने इतना डरा दिया है कि वह इंसाफ की बात करने से घबराने लगे हैं। ऐसे में समाजवादी संयुक्त मोर्चा देश को बांटने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करेगा। किसान, मजदूर, नौजवान और छात्रों के हित के लिए मोर्चा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। वीरपाल ने कहा कि जो लोग मोर्चा को भाजपा की बी टीम कहते हैं, वह यह बताएं कि मध्य प्रदेश में अगर सपा कांग्रेस से अलग चुनाव लड़कर सेकुलर वोट काट रही है तो बी टीम कौन है। वीरपाल ने कहा कि बरेली में सेकुलर मोर्चा का सीधा मुकाबला भाजपा से है। सपा लड़ाई से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन


कई सपा नेता सेकुलर मोर्चा में गए
शाही से पूर्व सपा चेयरमैन शाहिद रजा खान, अरशद रजा खान, शादाब रजा खान के अलावा, सपा दुग्ध संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लू सिंह यादव, युवा छात्र नेता अंकित यादव, अमित यादव, शराफत सेफी, नत्थू खां समेत तमाम सपाई समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शराफत यार खां, मोर्चा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, महबूब सकलैनी, डॉ. खालिद अंसारी, डॉ. आरिफ नूरी, संतोष सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed