फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   7 lakhs demanded in dowry by getting married after a religious conversion after rape

दुष्कर्म के बाद कराया धर्म परिवर्तन निकाह कर दहेज में मांगे 7 लाख

Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
7 lakhs demanded in dowry by getting married after a religious conversion after rape
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo

इज्जतनगर की लड़की ने पीलीभीत के युवक समेत चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

फेसबुक पर लड़की बनकर की थी दोस्ती, पैसे न देने पर घर से निकाला

बरेली। इज्जतनगर की एक लड़की ने पीलीभीत के एक युवक पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लेने और फिर सात लाख रुपये न देने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में छात्रा ने युवक समेत चार लोगों को नामजद किया है।
अनुसूचित जाति की पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी अफजल पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां का निवासी है जिसने अपनी बहन कहकशां के फेसबुक अकाउंट के जरिए लड़की बनकर उससे बातचीत शुरू की थी। कई दिन बाद उसने अपना असली परिचय दिया और फिर बरेली के एक मॉल में मिलने बुलाया। कुछ दिन बाद घरवालों से मिलाने के बहाने वह उसे पीलीभीत ले गया जहां उसके पिता अजहर, मां कमरजहां और बहन कहकशां ने उसे अफजल के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। अफजल ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और निकाह न करने पर अक्सर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

लड़की के मुताबिक चार-पांच साल तक संबंधों में रहने के बाद 11 सितंबर 2020 को अफजल ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ सैलानी में निकाह कर लिया। इसके बाद तीन महीने तक उसे अजीज गेस्ट हाउस में रखा। फिर डेलापीर में किराये पर कमरा ले लिया। इस बीच वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। हाल ही में अफजल उस पर अपने मायके से सात लाख रुपये लाने का दबाव डालने लगा और 10 अप्रैल 2021 को उसे जातिसूचक गालियां देकर उसे घर से निकाल दिया। लड़की के मुताबिक अफजल अपने मामा के साथ भाग गया है और निकाह के सारे सबूत भी अपने साथ ले गया है। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में अफजल, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed