{"_id":"5f03816b8ebc3e431314ad20","slug":"69-new-infected-including-49-from-bareilly-found-bareilly-news-bly411809632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के 49 समेत मंडल में 69 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के 49 समेत मंडल में 69 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शाहजहांपुर में नौ, पीलीभीत में आठ, बदायूं में तीन और खीरी में दो नए मामले
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के मामले बरेली मंडल में तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को मंडल में 69 नए संक्रमित मिले। दूसरे दिन भी बरेली में 49 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आईवीआरआई से सुबह 17 और शाम को 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शाहजहांपुर में संक्रमण के नौ नए मामले आए। पीलीभीत में आठ और बदायूं में भी तीन संक्रमित मिले हैं।
पीलीभीत में यूपी 112 विंग में तैनात एक सिपाही समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें शहर के मोहल्ला बुजकसवान में संक्रमित युवक के परिवार के तीन सदस्य भी हैं। बदायूं के दातागंज कस्बे में मेडिकल स्टोर मालिक के बेटे के बाद उनकी भतीजी और दो नौकर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे कस्बे में संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। लखीमपुर खीरी में दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। इनमें मोहम्मदी की महिला हेल्थ वर्कर भी शामिल है।