फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   650 crore rupees will be spent on land acquisition for Nathdham project in Bareilly

Bareilly News: नाथधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 650 करोड़ रुपये, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 26 Sep 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

बरेली में नाथधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। भूमि अधिग्रहण पर 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सर्वे हो चुका है।

विज्ञापन
650 crore rupees will be spent on land acquisition for Nathdham project in Bareilly
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत प्रस्तावित नाथधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) इसका प्रस्ताव भेजेगा, आधी रकम शासन से मिलेगी। इसके लिए सर्वे हो चुका है। किसानों से सहमति पत्र भरवाने के बाद बैनामे होंगे। बजट मिलते ही योजना को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन


बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाथधाम परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। वहीं, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत ही ग्रेटर बरेली आवासीय योजना मंजूर हुई थी। शासन से जमीन अधिग्रहण के लिए 632 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके बाद मार्च 2023 में 100 करोड़ और अगस्त 2023 में 300 करोड़ रुपये मिले थे। अब इसमें 232 करोड़ की किस्त मिली है। 

विज्ञापन

ग्रेटर बरेली में बनेंगे 13 सेक्टर 
अब ग्रेटर बरेली के लिए अवशेष भूमि का अधिग्रहण होगा। योजना 13 सेक्टर में विकसित होनी है, लेकिन अधिग्रहण न होने से अभी सभी सेक्टरों में स्थलीय विकास नहीं हो सका है। अब जैसे ही अवशेष जमीन के बैनामे हो जाएंगे, सभी सेक्टरों के लिए स्थलीय विकास शुरू हो जाएगा। 170 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। पांच हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जानी है, जबकि 35 हेक्टेयर जमीन सरकारी है। 

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर बरेली योजना की जमीन खरीदने पर व्यय हो रहे बजट का आधा शासन ने दे दिया है। अब नाथधाम परियोजना के लिए भी आधा बजट शासन से मिलेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed