फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   65 thousand snatched in the name of fixing the electricity bill

Bareilly News: बिजली का बिल ठीक कराने के नाम पर 65 हजार हड़पे

Thu, 06 Nov 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
65 thousand snatched in the name of fixing the electricity bill
अब रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे आरोपी
विज्ञापन

नवाबगंज। बिजली का बिल ठीक कराने का झांसा देकर दो युवकों ने एक ग्रामीण से 65 हजार रुपये हड़प लिए। एक साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने उनका बिजली का बिल ठीक नहीं कराया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमका रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीण ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के मलखान सिंह ने बताया कि उनके घरेलू बिजली कनेक्शन पर एक लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई की थी। इसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उनका आरोप है कि एक वर्ष पूर्व उनके पास क्योलड़ियां थाना क्षेत्र के बहर जागीर गांव व कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी दो युवक आए और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनका बिजली ठीक कराकर बिजली निगम से निपटारा करा देंगे। उनकी बातों पर यकीन कर उन्होंने उन्हें 65 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों ने अब रुपये हड़प लिए। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed