{"_id":"633605f68f4e09553d574870","slug":"65-lakh-theaft-in-train-bareilly-news-bly4992526168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तिनसुकिया एक्सप्रेस से सराफ के 65 लाख के जेवर चोरी, लघुशंका जाने पर बैग लेकर फरार हो गए अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तिनसुकिया एक्सप्रेस से सराफ के 65 लाख के जेवर चोरी, लघुशंका जाने पर बैग लेकर फरार हो गए अज्ञात
Fri, 30 Sep 2022 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:24 AM IST
सार
सराफ विवेक रस्तोगी के मुताबिक दूसरे शहरों के कारोबारी ऑनलाइन आभूषण की डिजाइन तय कर देते हैं। करीब 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण बच गए। बरेली लौटने के लिए वह वाराणसी से बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रेन संख्या 15933 तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस के बी-वन कोच में सफर कर रहे सौदागरान निवासी सराफ विवेक रस्तोगी का बैग चोरी हो गया, जिसमें 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण और 17 हजार की नकदी रखी हुई थी। आभूषणों की कीमत 65 लाख रुपये बताई गई है। वारदात लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ट्रेन छूटते समय हुई। बरेली के थाना जीआरपी में अपराध संख्या शून्य पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सराफ विवेक रस्तोगी घर पर आभूषण तैयार कराके थोक में बेचते हैं। वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, दिल्ली के कारोबारी उनसे आभूषण खरीदते हैं। विवेक के मुताबिक दूसरे शहरों के कारोबारी ऑनलाइन आभूषण की डिजाइन तय कर देते हैं। ऑर्डर का माल देने जाते समय विवेक नए डिजाइन के और भी आभूषण साथ ले जाते हैं। डिजाइन पसंद आने पर उनकी भी सप्लाई कर देते हैं। विवेक ने बताया कि वह 27 सितंबर को ट्रेन से आभूषण देने वाराणसी गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को वहां कई सराफा कारोबारियों को आभूषण दिए। करीब 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण बच गए। बरेली लौटने के लिए वह वाराणसी से बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रेन संख्या 15933 तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुए। उनकी कोच बी-1 में सीट संख्या 29 आरक्षित थी। ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन से चली तो वह लघुशंका के लिए चले गए। करीब तीन मिनट बाद लौटे तो बैग गायब था। इधर-उधर तलाश करने पर भी बैग नहीं मिला। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दी। ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने कोच में आकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विवेक ने इस बीच अपने परिजनों और साथी सराफा कारोबारियों को भी घटना की सूचना दे दी। ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह बरेली जंक्शन पहुंची तो उनके परिजन और कई साथी कारोबारी पहुंच गए। जीआरपी एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि सराफा कारोबारी विवेक की तहरीर पर अपराध संख्या शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसे विवेचना के लिए लखनऊ जीआरपी के पास भेजा जाएगा।