फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   64 percent of the candidates for the post of lecturer did not even reach the examination hall.

Bareilly News: प्रवक्ता पद के 64 प्रतिशत दावेदार परीक्षा कक्ष तक ही नहीं पहुंचे

Sun, 14 Jun 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
64 percent of the candidates for the post of lecturer did not even reach the examination hall.
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जीआईसी प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को 25 केंद्रों पर हुआ। जिले में जीव विज्ञान विषय का केंद्र बनाया गया। प्रवक्ता पद के 64.42 प्रतिशत दावेदारों ने परीक्षा से पहले ही मैदान छोड़ दिया। सिर्फ 35.58 प्रतिशत ही परीक्षा कक्ष तक पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक आयोजित हुई। प्रश्नपत्र में 80 प्रश्न जीव विज्ञान व 40 सामान्य ज्ञान से जुड़े पूछे गए। केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र बीते वर्षों की तुलना में कठिन रहा है। सर्वाधिक सवाल करंट अफेयर से जुड़े रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कन्नौज का पुराना नाम, उत्तर प्रदेश में गरीबी उन्मूलन दिवस, भाषा सेतु से जुड़े सवाल पूछे गए। खाने से पहले शरीर में शुगर की मात्रा कितनी होती है? जैसे प्रश्न भी आए। जिले में परीक्षा देने के लिए दिल्ली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ व अन्य जगहों से परीक्षार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कुल पंजीकृत 11,041 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 3,929 परीक्षार्थी ही केंद्रों तक पहुंचे। 7,112 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के न आने के पीछे दूर बनाए गए केंद्र और ज्यादातर के पहले से ही नौकरी करना कारण बताया जा रहा है।

मिला-जुला था प्रश्नपत्र
प्रश्न पत्र मिला-जुला रहा है। कुछ सवाल बहुत आसान थे। कुछ उलझाऊ रहे। ये मेरा पहला प्रयास था। इस वजह से ज्यादा आइडिया भी नहीं था। - एकता, दिल्ली
प्रश्न पत्र में सर्वाधिक मुश्किल प्रश्न जंतु विज्ञान खंड के रहे। नौकरी के कारण तैयारी ठीक से नहीं हो पाई। हालांकि, मेरा पेपर अच्छा हुआ है। - सत्यम, लखनऊ
मैं लंबे समय से तैयारी कर रहा हूं। मेरे लिए प्रश्नपत्र आसान था। हालांकि, अब कट ऑफ ऊंची जाने का डर है। - दिवाकर शुक्ला, गोरखपुर

प्रश्न पत्र में जीएस व जीव विज्ञान दोनों में 15-15 प्रतिशत ऐसा भाग रहा, जो बेहद कठिन रहा। शेष प्रश्न आसान रहे। - सत्यपाल वर्मा, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed