फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कमाल! खाया अफसरों ने और वजन बढ़ा किला पुल का

 कमाल! खाया अफसरों ने और वजन बढ़ा किला पुल का

Wed, 15 May 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
कमाल! खाया अफसरों ने और वजन बढ़ा किला पुल का
बरेली। किला पुल पर तीन सालों से सड़क की मरम्मत सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि इससे पहले तमाम पीडब्ल्यूडी अफसर अपनी जेबें गर्म करने के लिए इस पुल की पुरानी लेयर तोड़े बगैर ही उस पर एक के बाद एक नई लेयर बिछाते गए। नतीजा यह हुआ कि पुल पर सैकड़ों टन अतिरिक्त बोझ बढ़ गया। खतरा बढ़ा तो घबराए पीडब्ल्यूडी अफसरों ने हाल ही में 40 साल पुराने किला पुल का सर्वे कराया जिसके बाद इंजीनियरों ने रिपोर्ट दी है कि अब अगर पुरानी लेयर हटाए बगैर नई सड़क बनाई गई तो पुल का बोझ इतना बढ़ जाएगा कि अनहोनी भी हो सकती है। इस रिपोर्ट के बाद पीडब्ल्यूडी अफसरों ने तय किया है कि अब आगे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर में इस तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

किला पुल की सड़क काफी खराब हो चुकी है। बरसात के पिछले सीजन में तो खस्ताहाल होकर इस कदर खतरनाक हो गई थी कि पुल पर हादसे होने लगे। हालांकि इसके बावजूद पीडब्ल्यूूडी पुल की सड़क को दुरुस्त करने के लिए नई लेयर बिछाने की हिम्मत नहीं कर पाया क्योंकि पुल पर भारी अतिरिक्त बोझ पहले से है। इससे पहले जब भी इस पुल की सड़क को दुरुस्त कराया गया तो इंजीनियरों ने अपनी कमाई के खेल में पुरानी सड़क उखाड़े बगैर ही पुल पर नई लेयर बिछा दी। आधाअधूरा काम होने की वजह से जो पैसा बचा, उसका ठेकेदार और अफसरों के बीच बंदरबांट हो गया।
विज्ञापन

पुल पर पुरानी सड़क हटाए बगैर नई सड़क बनाते जाने से अब हालत यह हो चुकी है कि पुल के फुटपाथ और उसकी सड़क का लेवल लगभग एक बराबर हो गया है। तीन साल से सड़क न बनने से पुल पर गुजरना लगातार खतरनाक भी होता जा रहा है। हाल ही में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने इंजीनियरों की टीम से इसका सर्वे कराया तो असलियत खुलकर सामने आ गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अब पुल पर पुरानी लेयर हटाए बगैर नई लेयर नहीं बिछाई जाएगी। इस बारे में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर बढ़ा खतरा
चीफ इंजीनियर के निर्देश पर सर्वे करने के बाद इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने अपनी इस रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि किला पुल की सड़क की ऊपरी परत काफी ऊबड़खाबड़ हो चुकी है। इस वजह से पुल पर वाहनों के बेकाबू होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पुल पर हादसे भी हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में पुल पर नई सड़क बनाए जाने से पहले पुरानी परतों को उखाड़कर पुल का सैकड़ों टन अतिरिक्त बोझ भी खत्म करना बेहद जरूरी हो गया है।


किला पुल की पुरानी सड़क को उखाड़े बिना उस पर नई लेयर बिछाने की अनुमति अब किसी भी दशा में नहीं दी जाएगी। नई डीपीआर में भी इसका खास ध्यान रखा जाएगा। - राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed