{"_id":"5c9694a9bdec22142d5e47c2","slug":"61553372329-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस, लोहिया जयंती में नहीं दिखे सपाई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस, लोहिया जयंती में नहीं दिखे सपाई दिग्गज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को शहीद दिवस एवं लोहिया जयंती मनाई गई। मगर यहां भी गुटबाजी ही नजर आई। कुछ पूर्व पदाधिकारियों एवं पार्षदों को छोड़कर सपा के अधिकांश दिग्गज इस कार्यक्रम से नदारद रहे।
कार्यालय पर हुए आयोजन में सपाइयों ने सरदार भगत सिंह और डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। वहीं लोहिया जी ने पिछड़ों एवं गरीबों की आवाज को बुलंद किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रमोद बिष्ट, दीपक शर्मा, प्रमोद यादव, मोहित सक्सेना, बृजेश श्रीवास्तव एवं पार्षद अकील गुड्डू, सलीम पटवारी आदि मौजूद रहे। मगर पूर्व मंत्री, विधायक एवं तमाम वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम से नदारद रहे।
चर्चा रही कि गुटबाजी के चलते ही लोग इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे क्योंकि आयोजकाें ने किसी को इसके बारे में औपचारिक सूचना नहीं दी थी।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना है कि कार्यक्रम का हर साल ही आयोजन होता है इसलिए सूचना देने जैसी कोई बात ही नहीं है। कुछ वरिष्ठ नेता अपने चुनाव की तैयारी में लगे होने के चलते आयोजन में नहीं पहुंच सके।