{"_id":"5c647050bdec22270200dde1","slug":"61550086224-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर रेल नीर खत्म, अन्य ब्रांड के पानी चोरी छिपे बिक रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर रेल नीर खत्म, अन्य ब्रांड के पानी चोरी छिपे बिक रहे हैं
विज्ञापन
bareilly junction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन से ट्रेनों में बैठने वाले यात्री बोतल बंद पानी के लिए भटकते रहते हैं, लेकिन रेल नीर न मिलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद अन्य ब्रांड का पानी यात्रियों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
जंक्शन पर तीन दिन से रेल नीर की किल्लत बनी है। यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालांकि प्लेटफार्म के बाहर अन्य ब्रांड का पानी बिकता है, लेकिन वहां जाने पर यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती है। सूत्रों का कहना है कि जंक्शन पर दो दिन अभी रेलनीर नहीं मिलेगा। दिल्ली के नागलोई में रेलनीर का प्लांट से सप्लाई तीन दिन से बाधित है। जंक्शन पर रेलनीर सप्लाई करने वाले राजकुमार शर्मा का कहना है कि अन्य ब्रांड का पानी भी बिक रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीआईटी एके चौबे ने अवध असम, पंजाब मेल, जम्मूतवी-कोलकाता की पेंट्रीकार में छापामार प्रतिबंधित ब्रांड का पानी जब्त किया था। इस समय ट्रेनों में प्रतिबंधित पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।