फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्लास्टिक के गिलास देख भड़के कमिश्नर बोले- प्लास्टिक तो बैन है

प्लास्टिक के गिलास देख भड़के कमिश्नर बोले- प्लास्टिक तो बैन है

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक के गिलास देख भड़के कमिश्नर बोले- प्लास्टिक तो बैन है
बरेली। जिला अस्पताल में इमर्जेंसी वार्ड के बाहर प्याऊ का उद्घाटन करने पहुंचे कमिश्नर रणवीर प्रसाद प्लास्टिक के गिलास में पानी देखकर भड़क गए। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला और सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि प्लास्टिक तो बैन है, फिर इस गिलास में पानी क्यों दिया। बाद में सीएमएस के अनुरोध पर दो और प्याऊ लगवाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

इसके बाद कमिश्नर ने सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से समस्याओं पर चर्चा की। सीएमओ कार्यालय की तरफ वाले बंद गेट को खुलवाने पर भी चर्चा की। सीएमओ से इस गेट को खोलने के लिए कहा गया है, ताकि लोग सीधे इंद्रा मार्केट की तरफ निकल सके। कमिश्नर ने बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। जल्द शुरू होने वाले 300 बेड के नए अस्पताल की जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल 31 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को भर्ती होने के लिए भटकना नहीं होगा। इससे पहले प्रमुख सचिव भी बंद पड़े इस अस्पताल को खोलने के निर्देश जारी कर चुके हैं। वहीं डायलिसिस यूनिट भी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में रहने के बाद कमिश्नर अपने कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed