फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कितने का बिका कबाड़, बताने को नहीं कोई तैयार

कितने का बिका कबाड़, बताने को कोई नहीं तैयार

Tue, 08 Jan 2019 05:53 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
कितने का बिका कबाड़, बताने को नहीं कोई तैयार
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका का तीस साल पुराना कबाड़ ब्रिकी होने के मामले में पालिका में उठा पठक शुरू हो गई है। कबाड़ बिक्री के मामले में सदस्य जहां ईओ पर लाखों रूपये हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ईओ कबाड बिक्री प्रकिया नियमानुसार होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कबाड़ कितने का बिका, यह बताने से बच रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल जेई जलकल और संबंधित बाबू का भी है।
विज्ञापन

कबाड़ कितने का बिका इस संबंध में ईओ का कहना है कि मौके पर जेई जलकल, टीएस और बाबू मौजूद थे, सही जानकारी वही लोग बता सकते हैं। जबकि जेई जलकल का कहना है कि जिस दिन कबाड़ उठा, उस दिन रविवार था और रविवार को मैं घर था। कबाड़ संबंधी सही जानकारी बाबू ब्रम्हानंद ही बता सकते हैं। उधर, ब्रम्हानंद का कहना है इस मामले में हम कोई भी जानकारी नहीं दे सकते। इस मामले में ईओ साहब ही बताएंगे। जबकि सदस्यों का कहना है कि यदि नियमानुसार कबाड़ की नीलामी हुई है तो उसका टेंडर कब निकला, नीलामी प्रक्रिया में कितने लोग शामिल हुए, न्यूनतम बोली की धनराशि क्या निर्धारित थी और कबाड़ कितने का बिका, इसके बारे में बताएं।
विज्ञापन


सदस्यों का आरोप, पालिका को लूट रहे ईओ
सदस्यों ने मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार निवारण समिति एवं नगर विकास मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि ईओ ने मनमाने तरीके से 30 साल पुराना कबाड़ बेच दिया, जिसे लेने वाले ने 30 दिसंबर की रात में गोदाम से भरवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए टीम गठित कर दी है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
जो दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष पालिका लखीमपुर

कबाड़ की नीलामी के समय जेई जलकल, टीएस और बाबू मौजूद थे। नीलामी में कितनी धनराशि आई इसकी सही जानकारी वही लोग बता सकते हैं।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed