{"_id":"5bdcbb80bdec2269525f9779","slug":"61541192576-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिका ने सुरों से सजाई दिवाली मेले की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिका ने सुरों से सजाई दिवाली मेले की शाम
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली के बरेली क्लब मैदान में चल रहे 57वें महान दिवाली मेले के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का चीफ गेस्ट आईजी डीके ठाकुर ने उद्घाटन किया। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन एसएसपी मुनिराज जी. ने किया।
आईजी ने मेले की स्वच्छता और सुरक्षा बंदोबस्त को सराहा। साथ ही लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिताओं में फेस इन द क्राउड, ब्यूटीफुल आइज प्रतियोगिताएं हुईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक पोशाकों में सजकर पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं, ‘तारे जमीं पर’ आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य एवं गायन की जबरदस्त प्रस्तुति दी। देर रात जिस सिंगर कनिका चौधरी और उनके ग्रुप ने मेले में चार चांद लगा दिए। सुरों से गूंज रहे मैदान में जो जहां था वहीं, थिरकता नजर आया। देर रात करीब 12 बजे कार्यक्रमों का समापन हुआ। मेले में पहुंचे अतिथियों का क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके चौहान, नरेश मलिक, वर्तमान अध्यक्ष दीपक मंगल, विनय अग्रवाल, मनोज गिरि और पंकज श्रीवास्तव ने स्वागत किया।