फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University inducts physical education as optional subject in BA

बीए में फिजिकल एजूकेशन वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल

Wed, 27 Jun 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 27 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
University inducts physical education as optional subject in BA
MJP Rohilkhand university
बीए के छात्र अब फिजिकल एजूकेशन को वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ सकेंगे। बुधवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ स्टडीज ने इसकी संस्तुत कर दी। इसका पाठ्यक्रम भी पास कर दिया। बीए में फिजिकल एजूकेशन होने से अब छात्र एमए भी इस विषय से कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर फिजिकल एजूकेशन क्वालीफाइंग सब्जेक्ट के रूप में 2006 से लागू किया था। लिहाजा मार्कशीट या प्रवेश की मेरिट में इसके नंबर नहीं जोड़े जाते थे। बाद में विश्वविद्यालय ने इसे वैकल्पिक विषय के तौर पर लागू करने का निर्णय लिया। इस पर बुधवार को बोर्ड ऑफ स्टडीज ने मुहर लगा दी। बीए के छात्र तीनों वर्ष इस विषय को पढ़ सकेंगे। प्रथम वर्ष में सौ नंबर के पूर्णांक में 30-30 नंबर के दो पेपर थ्योरी और 40 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। द्वितीय वर्ष में भी इसी तरह परीक्षा होगी। फाइनल में दो सौ नंबर के पूर्णांक में 60-60 नंबर की थ्योरी और 80 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज के कनवीनर डॉ. सोमपाल सिंह के अनुसार इस बार फिजिकल एजूकेशन 25 कॉलेजों में संचालित होगा। इसका दायरा अगले साल बढ़ सकता है। स्नातक के बाद परास्नातक में भी फिजिकल एजूकेशन शुरू करने का रास्ता खुल गया है। बैठक में एक्सपर्ट के तौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. नीरज जैन, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के डॉ. नवीश कुमार, आरएसएम कॉलेज धामपुर के डॉ. जितेंद्र चौधरी और आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज के डॉ. विजय बहादुर सिंह सदस्य के रूप में शामिल थे। कुलपति की संस्तुति के बाद फिजिकल एजूकेशन का पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा। छात्र बीए में इसी साल से फिजिकल एजूकेशन को विषय के तौर पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed