फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   30 फीसदी ज्यादा छात्रों को मिलेगा वजीफा

30 फीसदी ज्यादा छात्रों को मिलेगा वजीफा

Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
30 फीसदी ज्यादा छात्रों को मिलेगा वजीफा
अब 30 फीसदी ज्यादा छात्रों को मिल सकेगा वजीफा
विज्ञापन

-सालाना आय सीमा बढ़ने से विद्यार्थियों को मिली राहत
-जुलाई से ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। गरीब छात्रों के लिए राहत वाली बात यह है कि इस साल 30 फीसदी ज्यादा विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का फायदा सकेगा। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए सूचना भी जारी कर दी है। जुलाई से ऑनलाइन फार्म लेने की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी चल रही है।
नौ और उससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए अब तक सालाना आय सीमा दो लाख रुपये थी। जबकि इस स्कॉलरशिप स्कीम में यह सीमा इस वर्ष से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग के अफसरों का कहना है कि इसके बाद करीब तीस फीसदी ज्यादा छात्रों को वजीफा का फायदा मिलेगा। जुलाई से ऑनलाइन पोर्टल चालू हो जाएगा। इसके बाद छात्रों से सीधे ऑनलाइन फार्म लिए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने बताया कि पिछले साल आय की सीमा न बढ़ने से बड़ी संख्या में वजीफा पाने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
सिर्फ दो अधिकारियों ने दी जांच रिपोर्ट
वर्ष 2014-15 और उसके आगे के दो वर्ष में समाज कल्याण विभाग ने जिन मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों को वजीफा दिया गया था। उसमें फर्जीवाड़ा की आशंका के बीच सरकार ने उनकी जांच के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने चार जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती करते हुए उन्हें जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिए था। जबकि अब तक केवल दो अफसरों ने ही जांच करके आख्या दी है। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने बताया कि अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed