फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम में पांच साल से जमे अफसर हटाए गए

नगर निगम में पांच साल से जमे अफसर हटाए गए

Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में पांच साल से जमे अफसर हटाए गए
बरेली।
विज्ञापन

नगरीय विकास विभाग ने पांच साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। पर्यावरण अभियंता, टैक्स, निर्माण और राजस्व अनुभाग के नौ अधिकारियों को दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर दस अधिकारी बरेली नगर निगम में भेजे गए हैं। इनमें से कुछ अफसरों को हटाने के लिए मेयर उमेश गौतम ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखा था।
पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा को इलाहाबाद भेजा गया है, उनके स्थान पर आगरा से संजीव प्रधान आ रहे हैं। उत्तम वर्मा को यहां सवा चार साल हुए थे। टैक्स अनुभाग से मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर को मुरादाबाद, कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता एवं कर अधीक्षक राजनरायन कमल को कानपुर भेजा गया है। इनके स्थान इलाहाबाद से कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह और कानपुर से पुष्पा राठौर को बरेली में तैनाती दी गई है। राजस्व अनुभाग में बरेली से राजस्व निरीक्षक अभिनव कुमार को मुरादाबाद और बिजनौर नगर पालिका से सच्चिदानंद एवं मुरादाबाद से धनवीर सिंह को बरेली में तैनाती दी गई है। निर्माण अनुभाग में बरेली से जेई कृष्ण गोपाल को नगर पालिका बदायूं, कपिल मोहन को नगर निगम गाजियाबाद, नानकचंद को मेरठ और गनेशीलाल को नगर पालिका सिकंदराबाद भेजा गया है। इन लोगों के स्थान पर नगर पालिका देवबंद से जेई महेश कुमार राहुल, नगर निगम कानपुर से बृजलाल पटेल, मेरठ से नीलम देवी, अयोध्या से अरुण कुमार मौर्य और बदायूं नगर पालिका से राजीव कुमार शर्मा को बरेली नगर निगम में तैनाती दी गई है। यह सभी पांच साल से भी ज्यादा समय से बरेली में तैनात थे।
विज्ञापन


मेयर ने की थी हटाने की पैरवी
ट्रांसफर होने वाले अधिकारियों में पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा और कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता को यहां से हटाने के लिए मेयर उमेश गौतम ने नगर विकास मंत्री को भी पत्र लिखा था। इसमें जलकल विभाग के जेई पीसी आर्या को हटाने के लिए भी कहा गया था लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed