फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Bar Association elections 80 lawyers filed nominations for 11 posts

बरेली बार चुनाव: 11 पदों के लिए 80 अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा, पांच जनवरी को मतदान, छह को होगी मतगणना

Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

बरेली बार चुनाव में 11 पदों के लिए 80 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। पांच जनवरी को मतदान होगा। छह को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Bareilly Bar Association elections 80 lawyers filed nominations for 11 posts
नामांकन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली बार एसोसिशन के चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम दिन 11 पदों पर 61 अधिवक्ताओं ने नामांकनपत्र दाखिल किए। मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय भी मैदान में उतर आए हैं। शनिवार को पहले दिन 19 वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चुनाव के लिए पांच जनवरी को मतदान और छह को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव पद के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए तीन नामांकन हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, प्रबंध कार्यकारिणी (कनिष्ठ पद) के लिए 16, प्रबंध कार्यकारिणी (वरिष्ठ पद) के लिए 10 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


आज दोपहर एक से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 24 दिसंबर को दोपहर दो से चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सोमवार को नामांकन प्रकिया के दौरान चुनाव अधिकारी विशंभर कुमार आनंद समेत, वरिष्ठ अधिवक्ता हुलासीराम, महावीर सिंह, राकेश कुमार सक्सेना, आनंद रस्तोगी, रूप राम राना, राम कुमार सारस्वत, खलीक-उर-रहमान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर कितने नामांकन
अध्यक्ष पद- छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- चार, उपाध्यक्ष- सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- चार, सचिव- चार, संयुक्त सचिव प्रशासन- नौ, संयुक्त सचिव प्रकाशन- पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय- चार, कोषाध्यक्ष- छह, प्रबंध कार्यकारिणी (वरिष्ठ)- 18, प्रबंध कार्यकारिणी (कनिष्ठ)- 13।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed