फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   6076 state run by solar energy tubewells

6076 राजकीय नलकूप सौर ऊर्जा से चलेंगे

Sun, 10 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि लो वोल्टेज की समस्या से ग्रसित राजकीय नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। इसके लिए पहले फेज में 6072 नलकूपों के लिए 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के प्रमुख सचिव (सिंचाई) दीपक सिंघल ने बरेली, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ सहित आठ मंडलों से लो वोल्टेज की समस्या से प्रभावित राजकीय नलकूपों का ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का मानना है कि लो वोल्टेज के कारण नलकूप चल नहीं पा रहे हैं और उनका बिजली विभाग को 2160 रुपये प्रति माह का भुगतान करना पड़ रहा है। जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में पहले फेज में 6072 सौर ऊर्जा पर आधारित नलकूप संचालित करके दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। दूसरे फेज में दो लाख और नए क्षेत्रफल की सिंचाई क्षमता बढ़ाने की योजना है, जिस पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके लिए पूरा ढांचा नए सिरे से तैयार करना होगा।
विज्ञापन

इन नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करने पर छह से आठ घंटे तक खेतों को पानी दिया जा सकता है। यदि इस बिजली को ग्रिड ऊर्जा के हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ेंगे तो 10 से 12 घंटे तक आसानी से खेतों की सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के 276 नलकूप जुड़ेंगे सौर ऊर्जा से
बरेली सर्किल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के 276 नलकूप लो वोल्टेज की समस्या से प्रभावित हैं। इनको पहले फेज में सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी है। इनके लिए स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि लो वोल्टेज से प्रभावित इन नलकूपों का ब्योरा नलकूप विभाग की ओर से प्रमुख सचिव को पहले ही भेज दिया गया है।

ये सामान लगेंगे सौर ऊर्जा सिस्टम में
फोटो वोलेटिक सोलर पैनल्स। सोलर पंपसैट। इन्वर्टर, फ्लोमीटर, मॉडम, मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल, कैमरा, नेट मीटरिंग के लिए मीटर। एलटी पैनल। जिन स्थानों पर सोलर सिस्टम के लिए जमीन नहीं होगी, वहां पर किसानों से इस सिस्टम के लिए लीज पर जमीन ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed