{"_id":"689276f38278f0b1a30ad080","slug":"600-roadways-buses-will-provide-free-travel-to-sisters-on-83-routes-bareilly-news-c-4-vns1074-697758-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 83 मार्गों पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराएंगी 600 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 83 मार्गों पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराएंगी 600 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर परिक्षेत्र में रोडवेज की 600 बसें 83 मार्गों पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराएंगी। ज्यादातर बसों को स्थानीय मार्गों पर चलाने की तैयारी है। बृहस्पतिवार तक बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के एआरएम रूट और बसों की संख्या संबंधी ब्योरा आरएम को उपलब्ध कराएंगे। इससे पहले चालकों-परिचालकों के साथ ही वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिल सकेगी। त्योहार पर नियमित ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर आठ अगस्त को सुबह छह बजे से 10 अगस्त को रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस दौरान बसों पर यात्रियों का दबाव तीन गुना तक बढ़ने का अनुमान है। ज्यादा मारामारी स्थानीय मार्गों पर रहती है। तीन दिन तक किसी रूट पर कोई समस्या न हो इसके लिए मंगलवार को आरएम दीपक चौधरी ने चारों डिपो के एआरएम, सीनियर फोरमैन व स्टेशन प्रभारी के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।
बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के बेड़े में निगम की और अनुबंधित 735 बसें हैं। इनमें 600 बसों को चलाया जाएगा। अभी 220 से ज्यादा बसें खराबी के कारण ऑफ रोड हैं। इन बसों को बृहस्पतिवार शाम तक पूरी तरह से दुरुस्त करने के निर्देश तो दिए गए हैं, पर यह उपलब्ध हो जाएंगी इसकी संभावना कम है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
रक्षाबंधन से पहले बुधवार और बृहस्पतिवार को चारों डिपो के एआरएम अपने-अपने क्षेत्रों में परिवहन विभाग के सहयोग से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान भी चलाएंगे। आरएम दीपक चौधरी ने बैठक में कहा कि कई रूटों पर अब भी डग्गामारी की शिकायत मिल रही हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए शत प्रतिशत बसों का संचालन और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।