{"_id":"651f628fd15c262ca60c7094","slug":"60-year-old-man-misdeeds-five-year-old-girl-in-bareilly-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 60 साल के बुजुर्ग ने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने की धाराओं से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 60 साल के बुजुर्ग ने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने की धाराओं से छेड़खानी
Fri, 06 Oct 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:58 AM IST
सार
बरेली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 60 साल के व्यक्ति ने टॉफी दिलाने के बहाने उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद फरार हो गया। मासूम की मां जब उसे खोजते हुए आरोपी के घर पहुंची तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में टॉफी दिलाने का लालच देकर वृद्ध ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां तहरीर लेकर थाने पहुंची तो वहां पुलिस ने धाराओं में खेल कर दुष्कर्म के बजाय छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। महिला सिपाही पर रिश्वत मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर गली में खेल रही थी। घर के सामने रहने वाला 60 वर्षीय शेर मोहम्मद टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
बच्ची को खोजते हुए मां सामने वाले घर में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर महिला ने दूसरी तहरीर दी है तो उसे भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
महिला सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप
पीड़िता की मां ने थाने में तैनात महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सिपाही ने उससे कहा कि 200 रुपये दो। अभी टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उसने रुपये न होने की बात कही तो वह टरकाने लगी।
सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। बच्ची की मां ने महिला कांस्टेबल पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी। बच्ची के बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।