{"_id":"66ea120105fdf4b32a029624","slug":"60-quintals-of-wheat-stolen-by-masking-up-in-the-warehouse-of-a-grain-trader-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102942-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गल्ला व्यापारी के गोदाम में नकब लगाकर 60 क्विंटल गेहूं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गल्ला व्यापारी के गोदाम में नकब लगाकर 60 क्विंटल गेहूं चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 गल्ला गोदाम में नकब लगाकर चोरी कर ले गये गेहहू के कटटें
नवाबगंज। सोमवार की रात एक गल्ला व्यापारी के गल्ला गोदाम में नकब लगाकर उसमें रखे डेढ़ लाख से अधिक का 60 क्विंटल गेंहू चोर चोरी कर फरार हो गए। व्यापारी ने घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के टांडा सादात गांव के रफीक अहमद गल्ला व्यापारी हैं। उन्होंने अपना एक गल्ला गोदाम वरौर रोड पर केएस राइस मिल के निकट बना रखा है। रफीक अहमद ने गोदाम में गेहूं के 125 कट्टे रखे थे। सोमवार की रात गोदाम में नकब लगाकर उसमें रखे गेंहू के रखे 125 कट्टों में से 100 कट्टे चोर चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए गेहूं की कीमत करीब एक लाख साठ हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित व्यापारी ने चोरी की इस घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
संवाद