{"_id":"67f6ddeccf682f81fa01a932","slug":"52-thousand-rupees-were-robbed-in-the-name-of-pond-lease-accountant-suspended-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104283-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तालाब के पट्टा के नाम पर 52 हजार हड़पे, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तालाब के पट्टा के नाम पर 52 हजार हड़पे, लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
नवाबगंज। तालाब का पट्टा कराने के नाम पर तहसील में तैनात एक लेखपाल ने एक ग्रामीण से 52 हजार रुपये हड़प लिए। इस मामले में जांच के बाद बुधवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
तहसील में बीरेंद्र प्रताप सिंह लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनका हलका ग्राम सोरहा भी है। ग्राम सोरहा के जगदीश ने गांव के तालाब में पट्टा कराने को लेकर हलका लेखपाल से बात की थी। आरोप है कि लेखपाल ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के नाम पर ग्रामीण से 52000 रुपये की मांग कर दी। ग्रामीण ने लेखपाल को रुपये देते हुए चोरी-छिपे वीडियो बना ली। इसके बाद ग्रामीण के तालाब का पट्टा नहीं हुआ तो उसने लेखपाल से रुपये की मांग कर दी। लेखपाल उसे टरकाने लगा।
शुक्रवार को ग्रामीण ने बताया कि काम न होने पर बेटी की शादी के लिए रुपये मांगे, लेकिन लेखपाल ने बहाना बना दिया। इससे नाराज ग्रामीण ने लेखपाल वीडियो वायरल कर दिया। ग्रामीण ने एसडीएम और डीएम को शिकायती पत्र दिया। शनिवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार शिवा वर्मा को जांच के आदेश दिए। नायब तहसीलदार शिवा वर्मा की रिपोर्ट पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही लौटाए रुपये
मामले की जानकारी आरोपी लेखपाल को मिलते ही 35 हजार रुपये ग्रामीण को लौटा दिए। साथ ही लेखपाल ने एक पत्र पर सात हजार रुपये सोमवार को लौटाने का लिखित में वादा कर दिया। संवाद