फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईएससी रिजल्ट- हार्टमन के सक्षम ने किया मंडल में टॉप

आईएससी रिजल्ट- हार्टमन के सक्षम ने किया मंडल में टॉप

Wed, 08 May 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
आईएससी रिजल्ट- हार्टमन के सक्षम ने किया मंडल में टॉप

99.25 प्रतिशत अंक लेकर यूपी में भी पाया तीसरा नंबर

विज्ञापन

सेकेंड टॉपर सेंट मारिया की वैशाली, थर्ड हार्टमन की लीजा और सेंट मारिया की अलीजा

बरेली। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) यानी 12वीं की परीक्षा में हार्टमन कॉलेज के सक्षम मेहरा 99.25 फीसद अंक लेकर मंडल में टॉप किया है। यूपी के टॉपर्स की लिस्ट में भी वह तीसरे नंबर पर हैं। 98.5 प्रतिशत अंक पाने वाली सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज की वैशाली मिश्रा मंडल में दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे नंबर पर हार्टमन की लीजा गजल और सेंट मारिया की अलीजा शम्सी की संयुक्त भागीदारी रही। इन दोनों ने 98.25 प्रतिशत अंक पाए हैं।

सक्षम मेहरा वर्ष 2017 में आईसीएसई 10वीं के भी टॉपर रहे थे। इस बार उन्होंने 500 में 496 अंक पाकर मंडल में टॉप किया है। सक्षम को फिजिक्स, मैथ्स और कंप्यूटर में 100-100 मिले हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 97 और केमिस्ट्री में 99 हैं। मंडल में दूसरे नंबर की टॉपर वैशाली को मैथ्स, कंप्यूटर, इकोनॉमिक्स में 100-100, अंग्रेजी में 92 और अकाउंट में 96 अंकों के साथ कुल 500 में 488 अंक मिले हैं। मंडल की थर्ड टॉपर लीजा गजल को अंग्रेजी में 94, मैथ्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स में 100-100 और अकाउंट में 96 अंक मिले हैं। दूसरी थर्ड टॉपर अलीजा शम्सी को अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 96 और मैथ्स एवं कंप्यूटर में 98-98 अंक मिले हैं। अंग्रेजी और सर्वोत्तम तीन विषय के आधार पर दोनों का प्रतिशत 98.25 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed