फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धर्मेेंद्र, भगवत, सुप्रिया सहित 15 ने कराया नामांकन

धर्मेेंद्र, भगवत, सुप्रिया सहित 15 ने कराया नामांकन

Sat, 06 Apr 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
धर्मेेंद्र, भगवत, सुप्रिया सहित 15 ने कराया नामांकन
बरेली। प्रमुख दलों के दिग्गजों के नामांकन का काम बुधवार को निपट गया। नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले कुल मिलाकर 15 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए। बरेली सीट पर सपा उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार और आंवला सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप इनमें प्रमुख थे। बरेली सीट से सुप्रिया ऐरन समेत आठ और प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया। दो उम्मीदवार नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करने पहुंचे थे। आंवला सीट के लिए प्रसपा के सुनील कुमार यादव के साथ छह और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सर्वाधिक नामांकन दाखिल किए गए। प्रत्याशियों और उनके जुलूसों की वजह से कलक्ट्रेट गेट पर काफी भीड़भाड़ रही। बरेली से सपा के उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार ने सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बरेली सीट से उनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, नैतिक पार्टी के लईक अहमद मंजूरी, बहुजन न्याय दल के मनोज विकट, अंबेडकर राष्ट्रीय कांग्रेस से नीलम गंगवार और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया से नदीम इकबाल ने भी परचे दाखिल किए। एक और निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा देवी का भी पर्चा दाखिल हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया। आंवला सीट के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने दो सेट में अपना नामांकन कराया। पहला नामांकन पत्र वह सुबह ही जमा करा गए। दोपहर करीब ढाई बजे जुलूस के साथ पहुंचकर दूसरा सेट दाखिल किया। आंवला सीट के लिए इसके अलावा प्रसपा से सुनील कुमार यादव, लोकतांत्रिक पार्टी के ऋषिपाल कश्यप, हिंदुस्तान निर्माण दल से दिनेश कुमार कश्यप, भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव और गरीब बेरोजगार विकास पार्टी से राजीव कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


सपा टिकट के दावेदार रईस ने भी दाखिल किया पर्चा
बदायूं के रईस अहमद ने सपा से खुद को प्रत्याशी बताते हुए बरेली सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इससे पहले वह मंगलवार को भी नामांकन कराने आए थे लेकिन नामांकन का समय निकल जाने के बाद एआरओ ने उनका पर्चा नहीं जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को अंदर घुसने से रोकने में छूटे पसीने
बुधवार को कई छोटे-बड़े दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। कई बार नामांकन जुलूस की भीड़ कलक्ट्रेट के बाहर बैरिकेडिंग को पार करके कलक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश करने ली। इस पर बाहर गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भीड़ को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के साथ पुलिस कर्मियों के बीच तनातनी भी हो गई।


सपा प्रत्याशी की गाड़ी कलक्ट्रेट गेट तक पहुंची
नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों की गाड़ी के लिए सेठ दामोदर पार्क के पास पार्किंग बनाई गई है, लेकिन सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के नामांकन कराने के दौरान बाहर कलक्ट्रेट के गेट के सामने तक कुछ गाड़ियां आ गईं। इस बीच वहां पुलिस के अधिकारी पहुंच गए तो उन्होंने गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को फटकार लगा दी।


शपथ पत्र में खामी पर समन ताहिर को नोटिस
बरेली सीट से प्रसपा की उम्मीदवार समन ताहिर के नामांकन पत्र के साथ लगे शपथपत्र में कुछ खामियां निकली थी। इस पर आरओ की तरफ से उन्हें नोटिस जारी किया था। बुधवार को कलक्ट्रेट में उन्होंने दोबारा पहुंचकर दूसरा शपथ पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed