{"_id":"5c97e51cbdec22147609e7ed","slug":"51553458460-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक से पहले 18 हजार मतदान कर्मी डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक से पहले 18 हजार मतदान कर्मी डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले करीब 18 हजार मतदान कर्मचारी खुद भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके, इसके लिए उन्हें दो विकल्प दिए गए हैं। एक तो ये कि ये कर्मचारी इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के आधार पर अपने ही बूथ पर मतदान कर सकते हैं। दूसरा अगर वे दूसरी लोकसभा क्षेत्र के हैं तो उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर जारी होंगे, जबकि सैनिक और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को सीधे उनके ई-मेल एड्रेस पर ऑनलाइन बैलेट भेजे जाने की सुविधा दी गई है। करीब 2300 पुलिस जवान भी बैलेट से वोटिंग कर सकें, इसके लिए एसपी ट्रैफिक को नोडल बनाया गया है।
मतदान के लिए 3427 पोलिंग बूथ बनेंगे। प्रत्येक पर एक पीठासीन सहित चार मतदान कर्मी रहेंगे। रिजर्व पार्टियां मिलाकर मतदान कर्मचारियों की संख्या करीब 18 हजार रहेगी। चुनाव ड्यूटी में लगे ये कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए दो विकल्प तैयार किए गए हैं। पहला विकल्प यह है कि जो कर्मचारी जिस लोकसभा के रहने वाले हैं और उनकी ड्यूटी अपने ही लोकसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर लगी है तो कर्मी इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के आधार पर अपने तैनाती वाले बूथों पर मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी उनके लोकसभा क्षेत्र के बाहर लगी है तो उन्हें पोस्टल बैलेट के जरिये ही मतदान करना होगा। इन सभी कर्मचारियों की वोटिंग आम मतदान से पहले ही हो जाएंगे।