{"_id":"5c6c540fbdec22736d6a1f35","slug":"51550603279-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने मनाई छुट्टी, पर दौड़ते रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने मनाई छुट्टी, पर दौड़ते रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में बदले निजाम का मंगलवार को पूरा असर नजर आया। नगर निगम के सारे दरवाजे बंद थे और कर्मचारियों की पूरी तरह से छुट्टी थी, लेकिन नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. अधिकारियों के साथ पूरे दिन भ्रमण करते रहे।
नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. रविवार को जब नगर निगम पहुंचे तो उन्होंने कुछ कर्मचारियों को वहां देखा। रविवार के दिन भी कर्मचारियों को देखकर उन्होंने हैरत जताई। साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि अब नगर निगम न तो अवकाश के दिन खुलेगा और न ही शाम पांच बजे के बाद अफसर और कर्मचारी ही बैठेंगे। उनके इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में काफी खुशी है। नगर आयुक्त की ज्वाइनिंग के बाद मंगलवार को संत रविदास जयंती की पहली छुट्टी पड़ी तो उनके आदेश का असर भी दिखाई दिया। नगर निगम के मुख्य गेट और सभी कार्यालय पूरी तरह बंद रहे। कोई भी कर्मचारी निगम नहीं पहुंचा। मगर नगर आयुक्त स्वयं अफसरों के साथ दिन भर भ्रमण करके नगर निगम के कार्यों को देखते समझते रहे।