फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 तक कोहरे में लिपटी होगी सुबह और शाम

13 तक कोहरे में लिपटी होगी सुबह और शाम

Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
13 तक कोहरे में लिपटी होगी सुबह और शाम
बरेली। छह और सात फरवरी की बारिश और बर्फबारी के बाद अब पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगी है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में दिन में चटक धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। बर्फीली हवाएं सुबह और शाम के साथ रात में भी शीत लहर का अहसास करा रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 21..3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान भी 8.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह हल्का कोहरा पड़ने के बाद धूप खिल गई, लेकिन शीत लहर के प्रकोप के चलते उसकी तीव्रता कम थी। हालांकि दोपहर को हल्की उमस भी हुई, लेकिन शाम आते-आते ठंडी हवाओं ने फिर से ठंडक का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 13 फरवरी तक सुबह-शाम हल्के कोहरे के साथ चटक धूप में भी ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास होता रहेगा। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत संपूर्ण उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते हवा का रुख एक बार फिर बदलेगा। 14 से 16 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed