फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जाम की वजह बन रहा चौपुला चौराहा अब चौड़ा होगा

जाम की वजह बन रहा चौपुला चौराहा अब चौड़ा होगा

Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जाम की वजह बन रहा चौपुला चौराहा अब चौड़ा होगा
बरेली। रोज जाम की वजह बन रहा चौपुला चौराहा अब कुछ चौड़ा किया जाएगा। यहां यातायात पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। डायवर्जन के लिहाज से बनाई गई रोटरी की चौड़ाई कम करने से लेकर कई और काम यहां किए जाने हैं। इसे लेकर कई विभागों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज से उतरते ही चौराहे की ओर ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिहाज से काफी समय पहले नगर निगम की ओर से एक बड़ा गोल घेरा (रोटरी) बनाया गया था। यह इतने क्षेत्रफल में है कि जाम थमने की बजाय और लग जाता है। मोड़ पर सीमित जगह होने से अक्सर वाहनों को मुड़ने में समस्या हो जाती है। यातायात पुलिस ने अब इस घेरे का व्यास कम करने का फैसला लिया है। हर ओर से इसकी चौड़ाई चार फुट कम की जाएगी। यानि कि वाहनों को मोड़ने के लिए इसका अस्तित्व तो रहेगा पर वाहनों की निकासी के लिए ज्यादा जगह मिल जाया करेगी। इसके साथ ही यहां लगा एक यूनियन पोल हटवा दिया गया है जिससे वाहनों की निकासी को जगह बढ़ गई है। इसके अलावा यातायात पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क करके कुछ और पोल हटवाने की अनुमति ले ली है जिससे रास्ते को चौड़ा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर चौराहे को और चौड़ा करने की कवायद शुरू की गई है। रोटरी की चौड़ाई कम करने से लेकर बिजली के फालतू पोल हटाने का काम इसमें शामिल है। रेलवे से भी पत्राचार किया गया है जिससे उनकी कुछ जगह का उपयोग वाहनों को निकालने में किया जा सके। जल्दी ही चौराहे से लेकर ओवरब्रिज मोड़ तक परिवर्तन दिखाई देगा। - जेएन अस्थाना, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed