{"_id":"5be88e0cbdec22693b0243ec","slug":"51541967372-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का अभियान मगर वही होर्डिंग से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का अभियान मगर वही होर्डिंग से गायब
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मगर अपने चेहरे चमकाने के चक्कर में नगर निगम के अफसर कार्यक्रम के दौरान पूरे शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग-बैनर में प्रधानमंत्री का ही फोटो लगाना भूल गए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह एवं अन्य विधायकों के फोटो भी कहीं नजर नहीं आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्तूबर, 2014 को देश भर में स्वच्छता अभियान का आगाज किया था। स्वच्छता को बड़ा मुद्दा बनाते हुए प्रधानमंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सफाई को लेकर सड़क पर उतरे थे। इसी अभियान की अलख जगाने रविवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया था। बरेली में आयोजित रैली के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना थे। शहर भर में इस अभियान को लेकर होर्डिंग-बैनर लगाए गए थे, मगर उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मेयर उमेश गौतम के फोटो ही नजर आए। इनमें न तो अभियान का आगाज करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो था और न ही केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल या सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का। सांसद एवं विधायकों के फोटो भी नदारद रहे। प्रधानमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के फोटो होर्डिंग से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा में चेहरे दिखाने नहीं काम पर बात होती है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसके फोटो लगाए जाएं? होर्डिंग में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विकास मंत्री के फोटो लगाए गए थे। - उमेश गौतम, मेयर