फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मूल्यांकन में बदायूं अव्वल, बरेली 24 नंबर पर

मूल्यांकन में बदायूं अव्वल, बरेली 24 नंबर पर

Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन में बदायूं अव्वल, बरेली 24 नंबर पर
बरेली मंडल के लिए......आवश्यक....
विज्ञापन


मूल्यांकन में बरेली फिर
पिछड़ा, बदायूं अव्वल
पीलीभीत की स्थिति दयनीय निकली
- सातवें स्थान पर रहा शाहजहांपुर
- शासन ने जारी की मई की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। विकास आदि विभिन्न कार्यों के निस्तारण में बरेली फिर फिसड्डी साबित हुआ है। उसे मूल्यांकन में 24वां स्थान मिला है, जबकि बदायूं ने पहला स्थान पाया है। पीलीभीत की स्थिति भी दयनीय मानी गई है।
मुख्य सचिव के आधीन काम करने वाले मूल्यांकन सेल ने मई में जिलों की प्रगति रिपोर्ट जारी कर दी है। उसमें बदायूं और ललितपुर प्रथम स्थान पर रहे। बदायूं के जिलाधिकारी डीके सिंह ने जिस तरह जनता की शिकायतों का निस्तारण किया उसमें उनको प्रथम स्थान दिया गया। शाहजहांपुर को सातवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

बरेली को 24वां और पीलीभीत का 59वां स्थान आया है। बरेली में जन शिकायतों के निस्तारण पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता है। डीएम सहित कई प्रमुख अधिकारी सरकारी मोबाइल तक नहीं उठाते हैं। व्हाट्सऐप भी नहीं देखते, तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण भी समय से नहीं हो रहा है। इसी वजह से लगातार बरेली जिला अपना स्थान नहीं बना पा रहा है, जबकि ललितपुर और बदायूं जिले प्रदेश में चमक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed