फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भारत-पाक फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार

भारत-पाक फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार
भारत-पाक फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने किला छावनी में छापामारी करके आईसीसी क्रिकेट चैंपियंस ट्राफी मेें भारत-पाकिस्तान के फाइनल में लग रहे ऑनलाइन सट्टा पकड़कर सटोरिये शौकीन का नेटवर्क तोड़ दिया। क्राइम ब्रांच ने चार सटोरियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक एलईडी टीवी, 11 मोबाइल और करीब 18 हजार रुपये बरामद करके देर रात किला पुलिस के हवाले कर दिया। किला पुलिस सटोरिये के जरिये उनके बुकी और एजेंटों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
क्रिकेट के फाइनल मैच पर करोड़ों के दांव लगने का अंदेशा लगाया जा रहा था। जिसके बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जनपद के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। क्राइम ब्रांच को भी स्पेशल टास्क दिया गया था। क्राइम ब्रांच के निशाने पर किला छावनी का शौकीन पहले से था। इसके तीन साथियों को आईपीएल 20-20 क्रिकेट सीरीज पर सट्टा लगवाते हुए पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने 5 लाख 72 हजार की रिकवरी की थी। क्राइम ब्रांच ने किला छावनी में दबिश देकर शौकीन को पकड़ लिया। वह फ्लैट में सट्टा लगवा रहा था। वहीं उसके साथी जफर, मोहसीन और शाकिर को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुकी के पास पहुंचा रहे थे रुपया
पुलिस बरामद मोबाइल के जरिये सटोरियों के संपर्क खंगाल रही है। शौकीन शाहजहांपुर के बड़े सटोरिये का गुर्गा बताया जा रहा है। दिल्ली के बुकी तक क्रिकेट मैच के दांव पर लगाया रुपया पहुंचाया जा रहा था। शौकीन ने बताया कि दाव का रुपया खातों के जरिये भी जमा करवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटोरियों को पता था पाकिस्तान जीतेगा
सटोरियों ने बताया कि भारत की जीत के दांव लगे थे, लेकिन पाकिस्तान के पलड़ा भारी होने के बाद दांव पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर भी लगने लगे। सटोरियों के मुताबिक उन्हें पहले से पता था कि पाकिस्तान आज जीत सकता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की जीत ने करोड़ों के दांव का सटोरियों को फायदा पहुंचाया है।


चार सटोरियों को पकड़ा गया है। उनके पास से सट्टा की डायरी, मोबाइल, एलसीडी टीवी सहित रुपया बरामद किया गया है। किला थाने में उनके खिलाफ लिखा पढ़त की जाएगी।
- रोहित सिंह सचवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed