{"_id":"670f6f22c65fdddb840a48f8","slug":"51-feet-high-statue-of-shri-ram-will-be-installed-in-ramayana-vatika-bareilly-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामायण वाटिका में लगेगी 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा, 10 करोड़ रुपये आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामायण वाटिका में लगेगी 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा, 10 करोड़ रुपये आएगी लागत
Wed, 16 Oct 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:15 PM IST
सार
बरेली के रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग दर्शाने के लिए प्रतिमाओं और चित्रों का सहारा लिया जा रहा है। बीडीए वाटिका में श्रीराम की विशाल प्रतिमा भी लगवाएगा।
विज्ञापन
ऐसी होगी भगवान श्रीराम की प्रतिमा
- फोटो : BDA
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में भगवान राम की 51 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगवाएगा। इसके लिए दो कंपनियों ने मंगलवार को बीडीए उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। रामायण वाटिका में हनुमान और जटायु की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को बीडीए के अधिकारी इन कंपनियों के प्रस्ताव का परीक्षण करेंगे। एक कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रोजेक्ट पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी व एक अन्य कंपनी ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया है। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Metro Rail: लाइट मेट्रो नहीं... बरेली में दौड़ेगी मेट्रो, 2030 तक शहर के दो रूटों पर चलाने की योजना
विज्ञापन
रामायण वाटिका में राम वन गमन से जुड़े प्रसंग दर्शाने के लिए प्रतिमाओं और चित्रों का सहारा लिया जा रहा है। अगले छह महीने में रामायण वाटिका विकसित करने की तैयारी है। वाटिका में हनुमान और जटायु की प्रतिमा भी लगेगी। इसके लिए पहले ही निजी कंपनियों से प्रस्ताव लिए जा चुके हैं।