फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand stolen from the pocket of the furniture trader who came to attend the dargah

दरगाह पर हाजिरी देने आए फर्नीचर व्यापारी की जेब से 50 हजार चोरी

Sat, 25 Sep 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
50 thousand stolen from the pocket of the furniture trader who came to attend the dargah
दरगाह आला हजरत - फोटो : सोशल मीडिया

किच्छा के व्यापारी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे बरेली

विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने आए उत्तराखंड के फर्नीचर व्यापारी अरबाज की जेब से किसी उचक्के ने 50 हजार रुपये गायब कर दिए। व्यापारी ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी शरीफ अहमद उर्फ गुड्डू इस्लामिया कॉलेज के सामने कपड़ों का फड़ लगाते हैं। शरीफ ने बताया कि उत्तराखंड में किच्छा, सिरौली में रहने वाले उनके रिश्तेदार फर्नीचर व्यापारी अरबाज और मोनू का कोई रिश्तेदार बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार दोपहर दोनों लोग उन्हें देखने बरेली आए थे। इसी बीच वे लोग दरगाह आला हजरत में हाजिरी देने गए तो वहां किसी उचक्के ने अरबाज की जेब में रखे 50 हजार रुपये की थैली गायब कर दी। कुछ देर बाद अरबाज को रुपये चोरी होने का अहसास हुआ तो उन्होंने वहां पर शिकायत की।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अरबाज की शिकायत पर दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इस दौरान एक व्यक्ति उनकी रुपयों की थैली अपनी जेब में रखता हुआ नजर आ गया। शरीफ ने बताया कि मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और व्यक्ति के दस हजार उड़ाए

दरगाह से जुड़े लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति की जेब भी कटी है। उनकी जेब से दस हजार रुपये चोरी किए हैं। सीसीटीवी की फुटेज देखकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed