फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   45% of candidates absent for the Health Education Officer exam.

Bareilly News: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा में 45 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित

Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
45% of candidates absent for the Health Education Officer exam.
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा आयोजन जिले में 18 केंद्रों पर हुआ। इसमें 7808 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4283 ही उपस्थित रहे। परीक्षा में सामान्य अध्ययन व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न आए। अनुच्छेदों से जुड़े प्रश्नों ने विद्यार्थियों को परेशान किया।
विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में संविधान के अनुच्छेदों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे। भारत में जनगणना कितने वर्षों के अंतराल पर होती है।प्राण व व्यक्तिगत स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में है। भारतीय संविधान में समाजवादी व धर्म निरपेक्ष शब्द किस संविधान संशोधन से जोड़े गए हैं, आदि सवाल आए।
विज्ञापन

स्टैंडअप इंडिया का मुख्य उद्देश्य क्या है। खाद्य सुरक्षा के चार स्तंभ क्या हैं, यह भी पूछा गया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञान से जुड़े सवाल आसान थे। कुछ प्रश्न उलझाऊ थे। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा में 45 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत :

प्रश्नपत्र आसान रहा। संविधान से जुड़े अधिक सवाल पूछे गए। यह मुश्किल भी थे। मनोविज्ञान से जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र में आए। - प्रियंका गौतम, बीसलपुर
प्रश्नपत्र अच्छा रहा। 50-50 प्रतिशत विज्ञान व सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। दोनों वर्गों में विज्ञान के सवाल अधिक आसान रहे। अन्य प्रश्न थोड़े मुश्किल रहे। - प्रियंका, पीलीभीत



साइकोलॉजी के सवाल मुश्किल रहे। अनुच्छेदों से जुड़े कई सवाल भी प्रश्नपत्र में आए। अब परिणाम का इंतजार है, जिनका चयन होगा, उन्हें दूसरे चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। - पुष्पा रानी, मुरादाबाद



पेपर में विज्ञान व सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे गए। विज्ञान की तैयारी अच्छी थी, इसलिए परीक्षा ठीक रही। सामान्य अध्ययन में भारतीय राजव्यवस्था से जुड़े प्रश्नों ने परेशान किया। - प्रियंका, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed