{"_id":"5ea323bc8ebc3e906d3cd95e","slug":"43-vendors-got-approval-to-deliver-book-to-door-bareilly-news-bly4037138177","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 विक्रेताओं को घर-घर किताब पहुंचाने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 विक्रेताओं को घर-घर किताब पहुंचाने को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे सत्र की पुस्तकें मुहैया कराने के लिए पुस्तक विक्रेताओं को लॉक डाउन से छूट दी गई है।शुक्रवार को डीआईओएस ने शहर के अलग-अलग इलाकों के कुल 43 पुस्तक विक्रेताओं को सशर्त किताब पहुंचाने की मंजूरी दी है।
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह की ओर से आदेश में कहा गया है कि पुस्तक विक्रेताओं को व्हाट्सएप या ईमेल से संबंधित कक्षाओं की किताब की सूची मंगानी होगी। इसके बाद संबंधित बोर्ड से संचालित कक्षाओं की किताबें का पूरा सेट तैयार कर उनके मूल्य के विवरण के साथ अभिभावक को घर जाकर देनी होगी। इस दौरान किताब पहुंचाने वाले वाहन, उसके ड्राइवर और सहयोगी संक्रमण से बचने के लिए खास ख्याल रखना होगा। साथ ही पैकेट पर भी सैनिटाइजेशन किए जाने का प्रमाण पत्र चस्पा करना अनिवार्य है। पुस्तक विक्रेता अगर लॉक डाउन के दौरान किसी अन्य पुस्तक विक्रेता को कक्षाओं के सेट मुहैया कराएंगे तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और दुकान को सील कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी 43 पुस्तक विक्रेताओं की सूची उन्हें और संबंधित स्कूल को भेज दी है। ताकि वह अभिभावकों को सूची उपलब्ध करा सकें। उन्होंने अभिभावक पर निर्धारित पुस्तक विक्रेता से ही सेट मंगाने का दवाब बनाने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।