फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 miscreants sent to jail under Gangster act in Bareilly

Bareilly: मतदान से पहले 42 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, भेजा गया जेल; 71 पर लगा गुंडा एक्ट

Mon, 06 May 2024 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 12:28 PM IST
सार

बरेली और आंंवला सीट पर सात मई को मतदान है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। 

विज्ञापन
42 miscreants sent to jail under Gangster act in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पुलिस ने 10 अपराधिक मामलों में 42 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 4001 गैर जमानती वारंट तामील कराकर 1477 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


85,147 खुराफाती पाबंद, 71 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाकर जिले भर में 85,149 खुराफातियों को पाबंद किया है। इनके खिलाफ धारा 107/116 और धारा 151 की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अपराधिक प्रवृत्ति के 71 लोगों पर गुंडा एक्ट और 2,094 लोगों के खिलाफ धारा 110 की कार्रवाई भी की गई है। 

विज्ञापन

10 अंतरराज्यीय, 27 अंतरजनपदीय बैरियर लगाए
चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदन के दौरान जिले की सीमाएं सील रहेंगी। निगरानी के लिए पुलिस ने जिले में 10 अंतरराज्यीय और 27 अंतरजनपदीय बैरियर बनाए हैं। 

84 फ्लाइंग स्क्वॉड और 84 एसएसटी टीमों के जरिये निगरानी की जा रही है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से यह टीमें अब तक अवैध शराब के साथ 403 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। मादक पदार्थों के साथ 158 लोग गिरफ्तारे हुए। तीन के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed