{"_id":"5cd0794abdec2207194af794","slug":"41557166410-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाई तबाही, मुर्गी फॉर्म जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने मचाई तबाही, मुर्गी फॉर्म जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली/ददरौल (शाहजहांपुर)। सिंधौली क्षेत्र के गांव उल्लिया के पास सोमवार दोपहर नरई में लगी आग कोरोकुइयां तक पहुंच गई और एक मकान व मुर्गी फॉर्म को चपेट में ले लिया। मुर्गी फार्म में चूजों की जलकर मौत हो गई, वहीं घरेलू सामान भी जल गया। उधर, ददरौल क्षेत्र के गांव बरेंग में विद्युत स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लगने पर 400 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। दोनों स्थानों पर फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
सिंधौली क्षेत्र के गांव उल्लिया के पास सोमवार दोपहर नरई में अचानक आग लग गई। तेज हवा के साथ आग पूरब दिशा की ओर बढ़ती हुई गांव कोरोकुइयां व दलजीत के फार्म हाउस के करीब पहुंच गई। गांव निवासी अकरम ने यूपी 100 पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पुवायां-शाहजहांपुर सड़क पार कर जैनुल्ला के छप्पर पर पहुंच गई और वहीं मुर्गी फार्म को भी चपेट में ले लिया। आग में चूजे, उनके खाने का दाना और 30 हजार की नकदी व घरेलू सामान भी जल गया। दमकल यूनिट व ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ददरौल क्षेत्र के गांव बरेंग में बिजली की लाइन से हुई स्पार्किंग की चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों साथ आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग पथरा, हसुआ जाजू गांव के नजदीक तक पहुंच गई। पथरा कच्छ निवासी राम किशन वर्मा की सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले खेतों में बंधी पड़ी गेहूं की फसल, पथरा निवासी तेजराम, श्रीराम, सुरेश, सुनील के 80 बीघा गेहूं जल गए। साथ ही हसुआ जाजो बरेंग खिरिया इत्यादि ग्रामीणों के भी गेहूं जल गए। खेतों में पड़े भूसे के ढेर भी जल गए 200 बीघा का भूसा भी जल गया।