फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीएम जलकल ने सौंपा जवाब, शासन को जाएगी रिपोर्ट

जीएम जलकल ने सौंपा जवाब, शासन को जाएगी रिपोर्ट

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जीएम जलकल ने सौंपा जवाब, शासन को जाएगी रिपोर्ट
बरेली। ऑडियो वायरल होने के प्रकरण में जीएम जलकल वीएन द्विवेदी ने बुधवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को अपना जवाब सौंप दिया। अब नगर आयुक्त इस मामले की रिपोर्ट शासन तक भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलकल विभाग में ट्यूबवेल ऑटोमेशन टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कांट्रेक्टर विवेक ने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की थी। उन्होंने नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को जांच के निर्देश दिए तो सामने आया कि कांट्रेक्टर ने ही अपने आवेदन में फर्जी दस्तावेज लगा रखे हैं। यह मामला ठंडा हुआ तो तीन दिन पहले एक ऑडियो वायरल हो गया, जिसमें कथित तौर पर जीएम जलकल कांट्रेक्टर पर दबाव बनाने के लिए माफिया अतीक अहमद को करीबी बता रहे हैं। ऑडियो वायरल होने पर खलबली मची तो नगर आयुक्त ने जीएम से स्पष्टीकरण तलब किया। बुधवार को जीएम ने नगर आयुक्त को लिखित स्पष्टीकरण दे दिया है। बताया जाता है कि इसमें जीएम ने कहा है कि बेटे के अपहरण की धमकी देने पर उन्होंने बचाव में अतीक अहमद का नाम ले दिया था। जीएम का जवाब आने के बाद नगर आयुक्त मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed