फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इलाज में मदद के नाम पर लालच देने वाला दरोगा साध्वी की सुरक्षा से हटा

इलाज में मदद के नाम पर लालच देने वाला दरोगा साध्वी की सुरक्षा से हटा

Fri, 30 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
इलाज में मदद के नाम पर लालच देने वाला दरोगा साध्वी की सुरक्षा से हटा
बरेली। तिलहर की साध्वी कोयल गिरि को केरोसिन डालकर जिंदा जला देने के आरोपियों की पैरवी में पैसों का प्रलोभन देने का आरोप लगने के बाद यहां अस्पताल में उनकी सुरक्षा में तैनात दरोगा को हटाकर उसकी जगह एक सिपाही की तैनाती कर दी गई। बृहस्पतिवार को सीओ तिलहर भी साध्वी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से साध्वी की हालत के बारे में पूछताछ की, साथ ही परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

साध्वी कोयल गिरि को जिंदा जलाए जाने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस पर आरोपी रसूखदारों के प्रभाव में ढिलाई से जांच करने के आरोप लग रहे हैं। यहां रामपुर बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती साध्वी की देखभाल कर रहे उनके भतीजे अमित ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि अस्पताल में साध्वी की सुरक्षा के लिए तैनात तिलहर थाने का दरोगा उन्हें इलाज में मदद के नाम पर दो-चार लाख रुपये लेने की पेशकश कर रहा है। अमित का कहना था कि दरोगा उन्हेें अस्पताल से हटाने के लिए उनसे अपने प्रेमनगर स्थित आवास पर चलकर सोने की भी जिद करता रहा। जैसे-तैसे उन्होंने उसे टाला। अमित के आरोपों का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को अफसरों ने दरोगा को साध्वी की सुरक्षा से हटा दिया। उसकी जगह अब सुरक्षा के लिए तिलहर थाने के सिपाही रूपेंद्र चौधरी को भेजा गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने भी साध्वी का हाल जाना। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि साध्वी की हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन


आत्मदाह की चेतावनी को गंभीरता से लिया गया है। घटना से जुड़े हर बिंदु पर गहनता से विवेचना हो रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
---------

आज डायलिसिस कराएंगे डॉक्टर
अस्पताल के डॉ. कौशल ने बताया कि साध्वी कोयल गिरि के गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया है। अब उनकी डायलिसिस कराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि साध्वी के शरीर की सूजन कम हुई है, लेकिन फिर भी उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आरोपियों की मौके पर मौजूदगी के प्रमाण जुटा रही पुलिस
सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि आरोपी भागकर कहीं भी नहीं जाएंगे। पुलिस उनकी मौके पर मौजूदगी के साक्ष्य जुटा रही है। जिन लोगों ने घटना के दौरान मौके पर मौजूद होने और खुद वाकया देखने की बात कही है, इस बाबत भी जांच कराई जा रही है। आरोपियों के मौके पर मौजूदगी के सबूत मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed