फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘गर्भावस्था के नौवें महीने वाली महिलाएं व्रत न रखें तो अच्छा’

‘गर्भावस्था के नौवें महीने वाली महिलाएं व्रत न रखें तो अच्छा’

Fri, 26 Oct 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 26 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
‘गर्भावस्था के नौवें महीने वाली महिलाएं व्रत न रखें तो अच्छा’
करवाचौथ
पति की लंबी आयु और सलामती के लिए करवा चौथ के व्रत को लेकर गर्भवती महिलाएं चिंतित हैं। करवा चौथ का व्रत कैसे रखें? कहीं व्रत रखने से गर्भस्थ शिशु को कोई परेशानी न हो जाए? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने गर्भावस्था के आठवें और नौवें महीने वाली महिलाओं को व्रत रखने से परहेज करने को कहा है। गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अनीता छाबड़िया का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को हर दो घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाना चाहिए क्योंकि उनके साथ ही गर्भस्थ शिशु के लिए भी पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। मगर, करवा चौथ के व्रत में महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं। यानि खाना तो दूर पानी तक नहीं पीतीं। ऐसे में डीहाइड्रेशन और पूरे दिन खाना न खाने से हाइपोग्लाइसिमिक शुगर का स्तर गिरता है। इससे गर्भस्थ शिशु को पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता। लिहाजा गर्भवती महिलाएं व्रत न रखें तो अच्छा है।
विज्ञापन


व्रत रखने वाली महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
- व्रत से पहले ऐसा भोजन करें जो ज्यादा समय तक पेट में रहे। उसका जल्दी पाचन न हो।
- खाएं नहीं लेकिन जूस सहित तरल पदार्थों का सेवन करते रहें ताकि पानी की कमी न हो।
- परिवार में खुशी का माहौल रखें और काम करने के बजाय आराम करें तो बेहतर होगा।
- व्रत का परायण तरल पदार्थ से करें। थोड़ी देर बाद थोड़ा-थोड़ा भोजन करें।
- हाइपरटेंशन और मधुमेह की रोगी महिलाएं व्रत न रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दौरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed